सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-May-2022 09:45 PM
PATNA: बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। विधान परिषद के सातों सदस्यों का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन सातों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया दो जून से आरंभ हो जाएगी। मतदान 20 जून को कराया जाएगा।
बिहार विधानसभा कोटे से निर्वाचित जिन 7 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें अर्जुन सहनी, मो कमर आलम, गुलाम रसूल, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह, मुकेश सहनी और सी पी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा का नाम शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि विधानसभा कोटे की इन सातों सीटों पर नामांकन दो जून से आरंभ होगा जो नौ जून तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गयी है। सातों सीटों के लिए मतदान 20 जून को सुबह नौ बजे से चार बजे तक होगा। मतों की गणना 20 जून को ही शाम पांच बजे से होगी।

