ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर कल होगी वोटिंग, जानिए कब से कब तक है वोट देने का टाइम

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर कल होगी वोटिंग, जानिए कब से कब तक है वोट देने का टाइम

30-Mar-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के कुल पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कल वोटिंग किया जाएगा। इसको लेकर कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब कल शाम इनलोगों की किस्मत बंद हो जाएगी और इसका रिजल्ट 5 अप्रैल को आएगा। इसको लेकर उम्मीदवार शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें गोलबंद करने में जुट गए।


विधान परिषद् चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इसको लेकर कल सुबह सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद 5 अप्रैल को इन सीटों के लिए मतगणना होगी। शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के माध्यम से कई निर्वतमान विधान पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह , संजीव श्याम सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।


जानकारी हो कि, इन पांच सीटों के लिए  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों में भाजपा से अवधेश नारायण सिंह व राजद से पुनीत कुमार सिंह शामिल हैं। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के जीवन कुमार व जदयू के संजीव श्याम सिंह उम्मीदवार हैं। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों में भाजपा के रंजन कुमार व जदयू के संजीव कुमार सिंह मैदान में बने हुए हैं। सारण शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 उम्मीदवारों में भाजपा के महाचंद्र प्रसाद सिंह व जदयू के डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव शामिल हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर 12 उम्मीदवारों में भाकपा के आनंद पुष्कर व भाजपा के डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतदान केंद्रों के पीठासीन पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बनाया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था भी रहेगी। बैलेट पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने अपना वोट करेंगे।