ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 24 सदस्यों ने ली शपथ, सदन के सदस्यों ने दी बधाई

11-Apr-2022 04:38 PM

PATNA: बिहार विधान परिषद के जिन 24 सीटों पर चुनाव हुए थे उसमें जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने आज शपथ ले ली। सदन की सदस्यता की शपथ इन्हें विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में दिलायी गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्वी मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित सदन के अन्य दूसरे सदस्य मौजूद थे। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी गयी।


नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। सभी लोगों को सरकार और संसदीय कार्य विभाग की तरफ से शुभकामना और बधाई है। सारे नवनिर्वाचित प्रतिनिधिगण संसदीय कार्यों के निष्पादन में रचनात्मक सहयोग करेंगे यही सरकार की उम्मीद है। 


वही बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिस दायित्व के लिए उनका निर्वाचन हुआ है उस दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। छपरा से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सच्चिदानंद राय ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। 


शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की सेवा करने की उन्होंने शपथ ली है। बिहार से बेरोजगारी दूर करने और पलायन को रोकने की भी शपथ उन्होंने ली है। बिहार विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद ने कहा कि राजनीति में कब क्या होगा यह कह पाना मुश्किल है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बीजेपी में दोबारा जाएंगे? BJP ने बेगैरत करके निकाला है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कौन किसे बेगैरत किया है। जिसे बेगैरत होना था वह हो चुका है।

news image

news image

news image

news image