अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
06-Apr-2023 04:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एक और सीट हासिल कर लिया है। गया स्नातक निर्वाचन सीट से विधान परिषद के पूर्व सभापति और बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के पुनीत कुमार सिंह को शिकस्त देते हुए कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की। दूसरे वरीयता के आधार पर छठे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह को जीत मिली है।
दरअसल, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया था। गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हुई।
कल से चल रही वोटों की गिनती आज दोपहर बाद खत्म हुई। कांटे की टक्कर में दूसरे वरीयता के आधार पर छठे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के पुनीत कुमार को मात देते हुए जीत दर्ज की है। अवधेश नारायण सिंह की जीत के बाद बीजेपी के खाते में एमएलसी की एक और सीट आ गई है।