ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के अभिभाषण के साथ सत्र...

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत

27-Feb-2023 11:38 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। इस मौके पर दोनों सदनों के सदस्यों के साथ साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर मौजूद हैं। राज्यपाल ने अपने राजेंद्र विश्वनाथ अभिभाषण में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और आने वाले समय में सरकार की योजना को सदन में रखा।


राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ विकास पर जोर दिया है। सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए सभी तरह के काम किए जा रहे हैं। डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ राज्य सरकार ने जुलाई महीने में किया था। किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए राज्य के लोगों के लिए सरकार की तरफ से यह व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।


राज्यपाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सरकार की तरफ से व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां की जा रही है। इस दौरान राज्यपाल ने पुलिस विभाग में हुई नियुक्तियों की जानकारी सदन को दी। राज्य के सभी पुलिस भवनों को निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस भवनों के निर्माण की जिम्मेवारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को दी गई है। पुलिस अनुसंधान को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए सरकार ने सभी 12 प्रक्षेत्रों में विधि विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है।


राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सदन को बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। इस पर बीजेपी विधायकों ने ये कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। RJD ने जवाब दिया कि अडानी से मांग लीजिए। एमएलसी मुन्नी देवी ने कहा जाइए मोदी के सामने कटोरा लेकर भीख मांगिए। सदन में जय भीम के नारे भी लगे। राज्यपाल ने कहा कि न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। सात निश्चय के तहत कई योजना सफलता पूर्वक चलाई जा रही है। जिसके बाद भाजपा ने नाली- गली पर राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


news image