ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन आज, मांझी के मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार पर हमलावर होगी विपक्ष

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन आज, मांझी के मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार पर हमलावर होगी विपक्ष

10-Nov-2023 08:29 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। ऐसे में आज भी सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्ताव को लेकर विपक्ष जोरदार हंगामा कर सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और दलित अपमान के मुद्दे को लेकर बीजेपी सदन में हंगामा कर सकती है। मांझी के समर्थन में बीजेपी सदन के भीतर और बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। वहीं, सरकार जनता के मुद्दों का जवाब देने की कोशिश करेगी।


दरअसल,  बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही आज भी रोज की तरह 11 बजे से शुरू होगी। आज प्रश्न काल में ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन, विभाग पर्यटन, विभाग योजना, विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में रखे जाएंगे। अगर सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली तो संबंधित विभाग के मंत्री उसका जवाब देंगे। 


मालूम हो कि, शीतकालीन सत्र के पिछले चार दिनों में एक भी दिन प्रश्न काल नहीं चला है, हंगामा के बीच ही सरकार ने जरूरी कामकाज निपटाए हैं। ऐसे में आज अंतिम दिन भी सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलेगी इसकी संभावना बेहद कम है। इसकी वजह यह है कि विधानसभा की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही सदन के अंदर एक समय सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक और हाथापाई तक की नौबत आ गई थी और सदन के बाहर भी बीजेपी और राजद के विधायक नोक झोंक करते दिखे थे। 


वहीं, इसके बाद कल ही सदन के अंदर जीतन राम मांझी के खिलाफ जिस प्रकार से नीतीश कुमार भड़के और तुम तड़ाक तक किया उससे भी राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ऐसे में यह मुद्दा आज भी सदन में और सदन के बाहर छाया रहेगा। दलितों के अपमान को लेकर जीतन राम मांझी आज सदन में धरने पर भी बैठेगें। इसे लेकर आज यह मामला सदन के बाहर और अंदर जरूर गूंजेगा. बीजेपी और एनडीए के नेता इसे दलित अपमान से जोड़कर भुनाने की कोशिश करेंगे।