BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
18-Feb-2023 10:52 AM
By First Bihar
GOPALGANJ: खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां सगाई के दिन ही युवक की बॉडी रेल ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी. यह घटना हत्या और आत्महत्या दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है.
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के नरकटिया रेलवे हॉल्ट के पास की है. युवक गुरुवार की रात से ही गायब था. और जिस दिन उसकी सगाई थी उसी दिन उसकी लाश मिली. मृतक सुंदर पट्टी गांव निवासी निकेश कुमार जो बीरेश सिंह का 22 साल का बेटा है. इस मामले थाना इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि निकेश हाल ही में विदेश से शादी करने के लिए घर लौटा था. घटना के दिन ही उसकी सगाई होने वाली थी. उन्होंने कहा कि परिजनों से मामले में लिखित शिकायत करने को कहा गया है. पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.
वही परिजनों ने बताया कि निकेश कुमार गुरुवार की रात में अचानक घर से निकला और वापस नहीं लौटा. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजन खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है. जिसकी पहचान निकेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस युवक के मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है. युवक की मौत सुसाइड है या हत्या, दोनों बिंदु पर पुलिस की तफ्तीश चल रही है. घटना के बाद परिजनों ने कहा है कि मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.