BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
03-Feb-2023 11:40 AM
By First Bihar
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है। जहां दो बदमाश मंदिर में आए और पहले इधर-उधर घूम कर देखा, फिर भगवान को प्रणाम किया और टेवल पर रखी दानपेटी को बैग में डाल कर फरार हो गए। उनकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बिहार के नलांदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ की घटना है। इस इलाके के अम्बेर चौक में स्थित मां वैष्णवी देवी के मंदिर में दानपेटी की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि, दो बदमाश पहले मंदिर में प्रवेश करते हैं फिर थोड़ी देर इधर-उधर घूम कर देखते हैं। इसके बाद भगवान को प्रणाम करते हैं और वहां रखी दानपेटी को अपने बैग में रखकर फरार हो गए। चोरी की यह करतूत मंदिर में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई।
मंदिर के पुजारी सुभाष कुमार ने बताया कि, दो युवक मंदिर में प्रवेश कर कुछ देर रुकने के बाद दानपेटी को बैग में रख कर फरार हो गए हैं। जब वे मंदिर में पहुंचे तो टेबल पर रखा दानपेटी नहीं था। जब बहुत देर खोजने के बाद भी दानपेटी नहीं मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फूटेज को चेक किया। जिसमें देखा कि मंदिर में दो युवक नें प्रवेश किया, इधर-उधर घूमने की बाद दानपेटी की चोरी कर ली। आपको बता दें कि, दिन दहाड़े होने वाली इस घटना से सभी लोग आश्चर्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी मंदिर में चोरी की घटना घट चुकी है। शहर का व्यस्त इलाका होने के बाद भी लगातार हो रही चोरी की घटना पुलिस के चौकसी पर सवाल खड़ा कर रही है।
बिहार थाना के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मंदिर के पुजारी ने चोरी की सूचना दी है। सीसीटीवी फूटेज में दो युवक को चोरी करते देखा गया है। लेकिन उनकी पहचान नही हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।