ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, हथियार और गोलियां बरामद

11-May-2024 05:43 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही हथियार और गोली के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ भोजपुर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तार अपराधी पूर्णवासी यादव भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र स्थित कौलोडिहरी गांव के निवासी सीरजा यादव उर्फ धीरज सिंह का बेटा है। पुलिस ने कौलोडिहरी गांव स्थित उसके गोशाला में छिपाकर रखे गए एक दो देसी रायफल, एक कार्बाइन, एक कट्टा समेत आठ गोली को बरामद किया है।


भोजपुर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में पूर्णवासी यादव के गोशाला में भारी मात्रा में अवैध हथियार को रखा गया है औक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद पीरो डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुंची तो एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा और जब गौशाला की विधिवत तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि मामले को लेकर चौरी थाना में केस दर्ज करते हुए अपराधकर्मी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।