RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
17-Sep-2023 10:21 AM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां लकड़ी और पत्थर माफिया के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया है। घटना नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना से महज दो सौ मीटर दूरी पर वन विभाग की टीम तस्करों से जब्त किए गए लकड़ी लदे वैन को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान लकड़ी और पत्थर माफिया के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान तस्करों ने लकड़ी लदी गाड़ी को वन विभाग की टीम से मुक्त करा लिया और लेकर फरार हो गए। तस्करों के हमले में वन विभाग के रेंजर और ड्राइवर घायल हो गए हैं जबकि उनकी गाड़ी भी तस्करों ने क्षतिग्रस्त कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धरहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।