बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Apr-2023 11:28 AM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है। बदमाश किसी को भी गोली मार देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना सुपौल से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक वकील के बेटे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के धपरिया के पास की है।
मृतक की पहचान बेला के वार्ड संख्या 15 के निवासी अधिवक्ता माधव यादव के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतीजी की तबीयत खराब होने के बाद आशीष उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अपने वकील पिता को लाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक आशीष की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।