सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Jul-2024 12:46 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में धरहरा प्रखंड के +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छात्राएं स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिर गईं। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है।
दरअसल, मामला मुंगेर के धरहरा प्रखण्ड स्थित इटावा पंचायत प्लस टू विद्यालय की है, जहां दो छात्र आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बेहोश हो गईं। दोनों को इलाज के लिए धरहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान राकेश मंडल की बेटी सोनम कुमारी और अवधेश पाठक की बेटी समीक्षा कुमारी के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों 9वीं की छात्रा हैं और स्कूल से लंच करने के लिए अपने घर जा रही थीं, तभी ठनका गिरा और दोनों बेहोश हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार दो छात्राएं ठनका के झटका से बेहोश हो गई थीं। दोनों छात्राओं का इलाज किया गया है। दोनों छात्राएं अब खतरा से बाहर हैं।