Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
03-Nov-2022 05:56 PM
PATNA : सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जदयू के तरफ से गुरुवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, मदन सहनी जी शीला मंडल सम्मिलित हुई। इस दौरान इन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया। वहीं, इस दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा उपचुनाव में जीत का दावा पेश कर रही भाजपा को लेकर भी जोरदार हमला बोला गया।
बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों का चाल- चलन और चरित्र अपने ढंग का है जिसे सभी जानते हैं। वो लोग पूरे तौर पर अहंकार में डूबे हुए हैं और दूसरे दलों पर कमेन्ट करना, अनर्गल बयानबाजी करना और बेवजह की राय देना उनका काम है। उनका स्वयं का भविष्य क्या है एक बार इसपर विचार कर लें तो अच्छा हो। इसके अलावा उन्होंने चिराग पासवान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि चिराग एनडीए का गद्दार है। मंत्री ने कहा कि एनडीए में रहकर एनडीए के ही उम्मीदवार को हराने के लिए चिराग मैदान में थे। ये गद्दारी नहीं तो और क्या है?
वहीं, बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों जगह हो रहे उप चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है। भाजपा के लोग सत्ता से बाहर होने के बाद से जल बिन मछली वाली स्थिति में हैं क्योंकि वो अच्छी तरह से जानते हैं कि राज्य के लोग माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हैं। भाजपा आज अकेले हैं और आने वाले समय में जनता उन्हें उनकी असल स्थिति में ला देगी।
इसके आलावा जदयू नेतायों के तरफ से भाजपा नेता सुशील कुमार को लेकर भी जोरदार हमला बोला गया। जदयू नेता ने कहा कि सुशील मोदी आज क्या कुछ बोल रहे हैं, बिहार की जनता देख रही है। हम लोग भी देख रहे हैं. लेकिन, ये वही सुशील मोदी थे जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल कहा करते थे।आज उनकी भाषा बदल गई है। भाजपा में अपनी जगह बनाने के लिए वह कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। वह भाजपा के रिजेक्टेड माल हैं।
वहीं,परिवहन मंत्री शिला मंडल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में पूरे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था है, यहाँ सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। इसके आलावा चिराग पासवान द्वारा इस उपचुनाव में भाजपा के समर्थन देने को लेकर कहा क चिराग पासवान जी की तो 2020 के चुनाव में भी भाजपा का साथ दे रहे थे। उन्होंने जो किया है उसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना ही होगा। इसके आलावा महागठबंधन के अंदर काडीनेशन कमिटी संबंधी सवाल पर कहा कि सभी पार्टी के नेता आपस में विचार कर उपयुक्त समय पर निर्णय लेंगे।