बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
03-Oct-2021 03:40 PM
PATNA : बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में राजद-कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. राजद ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. उधर कांग्रेस अपने बूते कुशेश्वर स्थान से चुनाव लड़ेगी.
राजद सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अरूण साह को तारापुर से राजद का उम्मीदवार बनाया गया है. राजद ने इस सीट से पिछली बार लड़ी दिव्या प्रकाश का टिकट काट दिया है. दिव्या प्रकाश राजद के वरीय नेता और लालू फैमिली के खास जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी हैं. लेकिन पार्टी ने इसे दफे एनडीए के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी की है. लिहाजा अरूण साह को टिकट दिया गया है. तारापुर क्षेत्र में वैश्य वोटरों की अच्छी तादाद है औऱ राजद को उम्मीद है कि अरूण साह के कारण वैश्य वोटरों का साथ उसे मिल जायेगा.
उधर कुशेश्वर स्थान सीट से भी राजद ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस सीट से गणेश भारती को उम्मीदवार बनाया गया है.गणेश भारती सदा हैं, जो मुसहर जाती से आते हैं. इस सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक राम चुनाव लड़े थे. लेकिन राजद ने इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ने से इंकार कर दिया है. राजद ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है.
महागठबंधन टूटा, कांग्रेस उतारेगी अपना उम्मीदवार
कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात कर इस सीट पर अपना दावा जताया था. लेकिन लालू नहीं माने. ऐसे में उन्हें बता दिया गया था कि कांग्रेस हर हाल में यहां अपना उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस अपने पुराने उम्मीदवार अशोक राम या उनके बेटे को अपना उम्मीदवार बना सकती है.