ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / बिहार उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस, क्या सोनिया के अलावे राहुल-प्रियंका भी...

बिहार उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस, क्या सोनिया के अलावे राहुल-प्रियंका भी प्रचार करने बिहार आएंगे

09-Oct-2019 03:50 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में विधानसभा और लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ाई के मूड में है। कांग्रेस ने समस्तीपुर लोकसभा सीट और किशनगंज विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार दिया है। कांग्रेस की तरफ से बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की गई है वे इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।


कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी के अलावे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गांधी परिवार की मौजूदगी यह सवाल खड़ा करती है कि क्या बिहार में सोनिया गांधी के अलावे राहुल और प्रियंका भी चुनाव प्रचार करेंगे? हालांकि गांधी परिवार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में यह सभी नाम शामिल हैं। 


कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावे बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और राज्य के अन्य नेताओं को लिस्ट में जगह मिली है।