ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar By-Election Result 2024 Live : बिहार उपचुनाव के शुरूआती रुझानों में NDA को बड़ा झटका, इमामगंज में दीपा मांझी तीसरे नंबर पर पहुंची; RJD सबसे आगे

23-Nov-2024 09:16 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रहा है। शुरुआती रूझान में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। इमामगंज में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी तीसरे नंबर पर चली गई हैं। यहां से आरजेडी पहले तो दूसरे पर जन सुराज पार्टी है। जबकि तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत फिलहाल आगे चल रहे हैं। 


वहीं, कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अशोक सिंह से है। लेकिन यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पूर्व विधायक अंबिका सिंह के भतीजे सतीश कुमार उर्फ़ पिंटू आगे निकलते नजर आ रहे हैं। भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा उपचुनाव में बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत ने बीजेपी से चुनाव लड़ा है, उनके खिलाफ महागठबंधन सीपीआई माले के राजू यादव मैदान में हैं।


जबकि, गया जिले की इमामगंज सीट पर एनडीए को शुरुआती झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हम प्रत्याशी दीपा मांझी पहले राउंड में तीसरे नंबर पर चल रही हैं। आरजेडी के रौशन मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान हैं।


इधर, बेलागंज विधानसभा सीट पर जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की मनोरमा देवी के बीच मुकाबला है। जन सुराज और एआईएमआईएम ने मुस्लिम उम्मीदवारों को यहां से टिकट दिया था। इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर 52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 58 प्रतिशत, तो सबसे कम तरारी में 50 फीसदी वोट पड़े थे।