Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
22-Feb-2022 02:25 PM
JAMUI: गुरु शिष्य का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता होता है। इन्हें मां बाप से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। वे बच्चों को जीवन की राह दिखाते हैं। पढ़ना लिखना सिखाते और उनके भविष्य को संवारने का काम करते हैं। लेकिन बिहार के जमुई जिले में इस रिश्ते को शर्मसार करने का काम एक टीचर ने किया है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान मासूम बच्चों के साथ गंदा काम करते हुए बच्चों को सेक्स के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है।
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है जहां 23 साल का शिक्षक अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन बढ़ाया करता था। टीचर की गंदी हरकत से परेशान नाबालिग बच्चियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने और यौन उत्पीड़न किए जाने का खुलासा होते ही पीड़ित 9 बच्चियों के परिजनों ने इस बात की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थाने में दर्ज करायी। बता दें कि सभी 9 बच्चियां दलित समाज से आती हैं। परिजनों ने आरोपी सिंटू कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज थाने में दर्ज शिकायत के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि सिंटू कुमार गांव के छोटे-छोटे बच्चों को अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाया करता था। वह इस दौरान नाबालिग बच्चियों के साथ गंदा और अश्लील काम करता था। गांव की कई मासूम बच्चियों के साथ वह गंदा काम कर चुका था। इस बात का खुलासा तब जब एक बच्ची ने अपनी मां से कहा कि वह ट्यूशन पढने नहीं जाएगी सिंटू सर गंदा काम करते हैं। ट्यूशन पढ़ने के लिए जो बच्चियां जाती थी उन सभी की उम्र 5 साल से 8 साल के बीच है। बच्चियों ने बताया कि सिंटू सर सभी को छूट्टी दे देते थे और किसी एक को रुकने के लिए कहते थे। जब सभी चले जाते थे तब फिर गंदी हरकते करते थे।
यह सब कई महीनों से चल रहा था। एक बच्ची ने जब यह बात अपने माता-पिता को बताया तो उन्हें तो विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब धीरे-धीरे इस तरह की शिकायत करने वाली बच्चियों की संख्या बढ़ गयी तब परिजन आक्रोशित हो गये और सिंटू कुमार के घरवालों से शिकायत करने पहुंच गये लेकिन उसके परिवारवालों ने बच्चियों के परिजनों की बात को गलत बताते हुए मारपीट पर उतारु हो गये और धमकी देने लगे। जिसके बाद बच्चियों के परिजन लक्ष्मीपुर थाना पहुंच गये और आरोपी सिंटू कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। बच्चियों के परिजन आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। वही केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर गयी थी लेकिन वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।