EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
06-Sep-2023 08:50 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं लेना राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ट्रक रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई और उसके बाद पैसे और मोबाइल लूटकर गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई-हवेली खड़गपुर एनएच-333 स्थित गंगटा जंगल के दूधपनिया मोड समीप सड़क लुटेरों ने ट्रक चालक से छिनतई करने के बाद गोली मार दी। घायल ट्रक चालक तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया गांव का मुकेश कुमार है। ड्राइवर को कमर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ड्राइवर को इलाज के लिए खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, ट्रक चालक मुकेश कुमार खाली ट्रक लेकर जमुई जा रहा था। जख्मी चालक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर जैसे ही दूधपनिया मोड़ के समय पहुंचा तो छह की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने जबरन ट्रक को रुकवाया और सभी सवार हो गए। ट्रक पर सवार होने के बाद सभी मारपीट करने लगे और मोबाइल और 2200 नकद छीन लिया। ट्रक चालक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी। चिकित्सक ने बताया कि जख्मी चालक की हालत खतरे से बाहर है।
इधर, घटना के बाद सभी बाइक बदमाश बाइक से फरार हो गए। गंगटा थानाध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि सड़क लुटेरों ने ट्रक चालक को गोली मारी है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ट्रक पर सवार होने के बाद सभी मारपीट करने लगे और मोबाइल और 2200 नकद छीन लिया। ट्रक चालक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी।