TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Dec-2023 12:35 PM
By First Bihar
MUZZAFFRPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक स्कूटी अन्नियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई, जिससे घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूटी अन्नियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई, जिससे घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौक़े पर अफरा- तफरी की स्थिति मच गई। आसपास की काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुंचे मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और घटना में मृतक दोनो डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। आस - पड़ोस के लोग भी संतावना देने में जूट गए हैं।
उधर, इस घटना को लेकर मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि एक स्कूटी जो मुजफ्फरपुर से काजीइंडा के तरफ़ आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ती और एक महिला की मौत हो गई। वही सुचना पर पहुंच कर दोनो डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही ट्रक और स्कूटी को पुलिस ने जप्त कर लिया है।