TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
24-Dec-2023 09:00 AM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसों में मां - बेटे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर के मोहनिया शहर के पटना मोड़ के समीप शहीद स्थान के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। वहीं, इस सड़क दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया। मृतकों में बेलौडी गांव निवासी बलिस्टर कुरैशी की 32 वर्षीय पत्नी कुशनरा बेगम व सात वर्षीय बेटा एहसान कुरैशी है। इस घटना में 38 वर्षीय बलिस्टर कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गये।
वही, दुर्घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर ही शव को रख एनएच दो को जाम कर उपद्रव किया। इस दौरान सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक में आग लगा दी है। इस घटना की जानकारी मिलने क के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि, अथक प्रयास के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी की मांग के आश्वासन पर लोगों ने शव को उठाने दिया। इसके बाद जाम हटा और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार, बेलौड़ी गांव के बलिस्टर कुरैशी अपनी गर्भवती पत्नी और आठ वर्षीय बच्चे के साथ मोहनिया के निजी अस्पताल में पत्नी को इलाज कराने के लिए बाइक से आ रहे थे,एनएच दो के डायवर्सन पर शहीद स्थान के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे पति-पत्नी और पुत्र सड़क पर गिर गये। इसके बाद ट्रक तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इस दौरान घटनास्थल पर ही पत्नी और पुत्र की मौत हो गयी और पति का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।