अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-May-2022 05:11 PM
KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने मोहनियां में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक ट्रक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से एक लाख रुपए की मांग की थी। दोनों रिश्वत के पैसे ले ले रहे थे इसी दौरान निगरानी के हत्थे चढ़ गए।
निगरानी को शिकायत मिली थी कि बालू लदे ट्रकों को छोड़ने के एवज में खनन विभाग के पदाधिकारी रंजीत कुमार और कर्मचारी सरफुद्दीन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित ट्रक के मालिक ने निगरानी से इसकी शिकायत की थी। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
निगरानी की अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उन्हें लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। जहां पूछताछ के बाद दोनों को निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।