ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / बिहार : ट्रेनिंग पर भेजे गए ढिल्लों और लांडे, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे...

बिहार : ट्रेनिंग पर भेजे गए ढिल्लों और लांडे, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव

09-May-2023 01:31 PM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के पुलिस महकमे में से निकल कर सामने आ है। जहां ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरूगन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने हेतु विरमीत किया गया है। इसके आलावा अंजनी कुमार सिंह जिला व सत्र न्यायाधीश बक्सर को वाणिज्य कर विभाग में ट्रांसफर किया गया है।  इसके साथ ही साथ राज्य के 6 पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद पुलिस अकादमी भेजे जाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।


दरअसल, बालामुरूगन को केंद्र सरकार के अधीन संयुक्त सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग वाणिज्य उद्योग मंत्रालय के पद पर नियुक्त होने के बाद  वर्तमान में धारित पद के त्याग किए जाने की तिथि से नए पोस्टिंग तक के लिए योगदान देने के लिए विरमित किया गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट की अनुशंसा के आधार पर अंजनी कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर को वाणिज्य- कर न्यायाधिकरण, पटना के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त करते हुए उनकी सेवाएं वाणिज्य कर विभाग को सौंपी गई है।


इसके साथ ही साथ बिहार सरकार के 6 आईपीएस अधिकारी को मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज चार के तहत ट्रेनिंग को लेकर हैदराबाद रवाना होंगे। ये लोग आगामी 15 मई से 09 जून तक हैदराबाद में ट्रेनिंग पर रहेंगे। जिनमें शिवदीप लांडे, एस प्रेमलथा, दलजीत सिंह,रंजीत कुमार मिश्रा,मानवजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत कौर का नाम शामिल है।