ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

Bihar Transport News: अन्तर्राज्यीय मार्गों पर परमिट के लिए 4965 रिक्ति..परिवहन विभाग ने मांगे आवेदन

Bihar Transport News: अन्तर्राज्यीय मार्गों पर परमिट के लिए 4965 रिक्ति..परिवहन विभाग ने मांगे आवेदन

05-Dec-2024 04:39 PM

Bihar Transport News: बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मार्गों पर परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। अन्तर्राज्यीय मार्गों के विभिन्न रुटों पर परमिट के लिए कुल 4967 रिक्ति है. इसके लिए विभिन्न रुटों का राज्यवार रिक्ति निकाली जा रही है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग ने यात्रियों के सुगम और सुलभ आवागमन को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राज्यीय मार्गों पर बस परिचालन के लिए परमिट की प्रक्रिया को आसान किया है। इससे राज्य के वाहन स्वामियों और परिचालकों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है, जो परमिट लेकर अधिकृत मार्गों पर बस सेवा प्रारंभ कर सकते हैं।

बिहार और अन्य राज्यों के बीच बढ़ेगी परिवहन सेवा

राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही अन्तर्राज्यीय मार्गों पर परमिट की रिक्ति निकाली जायेगी। राज्यवार परमिट की रिक्ति संबंधित जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। वाहन स्वामियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। राज्य परिवहन प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की नियमित बैठकों में परमिट स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे  न केवल यात्रियों के आवागमन आसान होगा, बल्कि राज्य के परिवहन क्षेत्र में सुधार लाने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। 

परमिट के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

परमिट प्राप्त करने के इच्छुक वाहन स्वामी संबंधित रिक्त मार्गों के लिए 30 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परमिट के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज (वाहन का पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, आदि) उपलब्ध हैं।

अन्तर्राज्यीय मार्गों के किस रुट पर रिक्ति...

    राज्य                                रिक्ति

-     बिहार- उतर प्रदेश (परिवहन निगम एवं निजी): 80

-     बिहार- उड़ीसा:                      03

- बिहार-झारखंड:                     4692

-     बिहार-बंगाल:                      120

-     बिहार-छतीसगढ़:                      70

कुल                                               4965

अन्तर्राज्यीय मार्गों पर परमिट की स्वीकृति

बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा पड़ोसी राज्यों के बीच बसों के संचालन को लेकर निम्नलिखित मार्ग चिन्हित किए गए हैं:-

- बिहार-झारखंड: 200 मार्ग

- बिहार-पश्चिम बंगाल: 45 मार्ग

- बिहार-छत्तीसगढ़: 28 मार्ग

- बिहार-उत्तर प्रदेश: परिवहन निगम के लिए 25 मार्ग एवं निजी परिचालकों के लिए 09 मार्ग

- बिहार-ओडिशा: 16 मार्ग

अंतर्राज्यीय मार्गों पर परमिट के फायदे

- सुगम आवागमन - बिहार और पड़ोसी राज्यों के बीच यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी।

- अप्रवासी बिहारियों के लिए सुविधा- बिहार के बाहर रहने वाले बिहारियों को आसानी से यात्रा करने में मदद।

- आर्थिक विकास- परिवहन सेवा से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

- निजी और सार्वजनिक भागीदारी--निजी परिचालकों और एसटीयू के लिए अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित किए गए हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट