BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
27-Dec-2024 08:18 PM
By First Bihar
PATNA: स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी पटना से बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। बिहार के 56 डॉक्टरों को इधर से उधर किया गया है। पटना के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश्वर को पूर्णिया का क्षेत्रीय उप निदेशक बनाया गया है। वही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसपी विनायक का तबादला किशनगंज किया गया है। जहां उन्हें जिला यक्ष्मा कार्यालय में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के डॉ. कुमार सौरभ को पटना दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया है। गृह विभाग पटना के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार को पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया है। पटना के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के सामान्य चिकित्सा पदादिकारी डॉ. प्रिती रंजना को नालंदा के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी भेजा गया है। वही राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार को भोजपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के तबादले से जुड़ी लिस्ट नीचे देखिये..





