कितने अमीर हैं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन? चुनावी हलफनामे में संपत्ति और 5 मामलों का खुलासा खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत और सत्यापन लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के बाद अब नीरज कुमार ने भी की बंगले में स्कूल खोलने की मांग PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में दुकानों पर चला बुलडोजर वाहन जांच के दौरान 2.885 KG चांदी और 4 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी आता ! BEO ने एक पन्ने की चिट्ठी में 12 से अधिक गलती की Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
17-Jul-2023 10:29 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रही है। यहां आज अहले सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मची हुई है। फिलहाल रेल पुलिस की टीम घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है। इन वजहों से कई ट्रेनों के लेट होने की भी खबरें निकल कर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांका-देवघर रेललाइन के कटोरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों युवक कटोरिया थाना के पपरेवा निवासी बताए जा रहे हैं । इन लोगों की पहचान माणिकलाल मुर्मू, अरविंद मुर्मू और नीमाटांड निवासी भादो मुर्मू के रूप में हुई है। ये तीनों युवक सुल्तानगंज से देवघर तक डाक कांवरियां बन देवघर जल चढ़ाने गए थे। सोमवार को पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे। सोमवार की सुबह में अंडाल से बांका की ओर आ रही ट्रेन से कटने से तीनों की मौत हो गई है।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि - माणिकलाल मुर्मू के भाई स्टीफन मुर्मू सहित अन्य गांव के युवक डाक बम के रुप में रविवार की रात देवघर गए थे। तीनों युवक कांवरियों की सेवा कर पैदल ही रेल पटरी होकर लौट रहे थे। तभी रेल पटरी पार करने में ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई। जबकि ट्रेन के चालक ने बताया कि नजदीक आने के बाद ट्रेन की सिटी भी बजाई गई थी। इसके बाद भी तीनों युवक ट्रेन पार करने से बाज नहीं आए। इसी क्रम में तीनों की कटने से मौत हो गई।
इधर, इस घटना को लेकर कटोरिया थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि शवों के शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। तीनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। एक युवक के शरीर पर टी शर्ट और जिंस और दो ने कमीज पैंट पहना हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।