ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार : ट्रेन से कट कर मां - बेटे की दर्दनाक मौत, घर...

बिहार : ट्रेन से कट कर मां - बेटे की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

28-Feb-2024 01:31 PM

By First Bihar

ARA : यातायात के सबसे सुगम और सस्ते दर पर बेहतर सुविधा के लिए यदि किसी का नाम आता है तो वो होता है रेल यात्रा। लेकिन, इसमें समस्या उस समय होती है जब इसमें सवार होने वाले यात्री आपाधापी करने लगे या फिर स्टेशन पर लेट जाने की वजह से चलती ट्रेन में सवार होने का जतन करने लगे और इसमें सबसे बड़ी समस्या उस समय होती है जब यात्री फुट ओवर ब्रिज का उपयोग न करके पैदल ही रेल ट्रैक पार करने लगते हैं। अब एक ऐसा ही मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है,जहां  ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे स्टेशन परिसर पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार,  भोजपुर में ट्रेन से कट कर मां- बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। यह  पूरा मामला दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बनाही स्टेशन एवं सिकरिया हाल्ट के बीच अप लाइन परबताई जा रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से आशा एवं उनके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 


बताया जा रहा है कि, मृतकों में तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव निवासी अयोध्या शर्मा की 48 वर्षीया पत्नी लालमुनी देवी एवं 27 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार शर्मा शामिल है। इधर मृतका लालमुनी देवी के पति अयोध्या शर्मा ने बताया कि वह बिहिया पीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थी। मंगलवार को उन्होंने अपने गांव के ही एक महिला का ऑपरेशन बिहिया पीएचसी में कराया था।


उधर, बुधवार की सुबह वह अपने बेटे सुजीत कुमार शर्मा के साथ उसे देखने के लिए बिहिया जा रही थी कि जाने के क्रम में वह दोनों सिकरिया हाल्ट पर ट्रेन पकड़ने जा रही थी। उसी दौरान अचानक डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। जिससे वह दोनो घबरा कर अप लाइन की ओर जाने लगी तो उस पर भी ट्रेन हो गई। उसी दौरान दोनों मां-बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।