पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
26-Jul-2023 12:18 PM
By First Bihar
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर दो शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शिक्षिका स्कूल जा रही थी, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। दर्दनाक घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के फेसर थाना क्षेत्र के गमहारी रेलवे क्रासिंग के पास की है।
मृतकों की पहचान फेसर निवासी 35 वर्षीय शिक्षिका मीरा कुमारी और 38 वर्षीय शिक्षिका सविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला शिक्षिका गम्हारी मिडिल स्कूल में पढ़ाती थीं। हर दिन की तरह बुधवार को भी दोनों स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रही थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, फेसर रेलवे पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई। हादसा कैसे हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे के बाद मौके पर कई लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। एक साथ दो महिलाओं की मौत से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।