ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

Home / news / बिहार : एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 53 लाख कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में...

बिहार : एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 53 लाख कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी

20-Apr-2024 04:40 PM

By First Bihar

KATIHAR : लोकसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार एक्शन में है। वाहन जांच और ट्रेनों में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किए जा रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां जीआरपी की टीम ने अवध-असम एक्सप्रेस से करीब 53 लाख रुपये की नकदी के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, कटिहार में आगामी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले कटिहार स्टेशन पर जीआरपी ने भारी मात्रा में कैश के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्त की मोबाइल की तलाशी के दौरान एक प्रत्याशी से बातचीत का मैसेज भी मिला है। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद पैसों का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में होना था।


जीआरपी की टीम ने अवध-असम एक्सप्रेस की एसी बोगी A-2 के 44 नंबर सीट से अनिल कुमार को 52 लाख 48 हजार भारतीय रुपये समेत 848 रुपए की नेपाली करेंसी के साथ धर-दबोच है। गिरफ्तार अनिल कुमार असम के दीमापुर से कैश लेकर समस्तीपुर जा रहा था। रेल पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दे दी है और पकडे गए शख्स से पूछताछ कर रही है।