ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार: ट्रेन में धुआं देख यात्रियों में मची अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए...

बिहार: ट्रेन में धुआं देख यात्रियों में मची अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

16-Feb-2023 03:09 PM

By First Bihar

KHAGARIYA: चलती ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों ने ट्रेन के पहिए से धुआं उठता देखा। ट्रेन में आग लगने की खबर सुन यात्री खिड़कियों से कूदकर भागने लगे। दरअसल, कटिहार-पटना इंटरसिटी में सवार किसी यात्री ने कटिहार-बरौनी रेलखंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर दिया था। इसी दौरान ब्रेक-शू में आग लग गई और धुआं उठने लगा,जिसके बाद ट्रेन पर सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के ड्राइवर और सहायक ड्राइवर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पाया कि पहिए से धुआं निकल रहा है। बाद में मौके पर पहुंची रेलवे की मकेनिकल टीम ने आग को बुझाया, इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। ट्रेन के खुलने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।


ट्रेन में धुआं देख कई यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए, इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं। वहीं आग लगने की बात सुनकर जब एक छात्रा ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तो उसका मोबाइल हाथ से गिर गया।