बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
10-Dec-2022 03:21 PM
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां डीआरआई पटना की टीम ने गया स्टेशन पर छापेमारी कर करीब ढाई करोड़ रुपए का सोना बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पटना से गया पहुंची डीआरआई की टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। इसम मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
दरअसल, पटना डीआरआई की टीम को अवैध सोना की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने गया स्टेशन पर आरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गाड़ी संख्या 12379 सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस और सियालदह-नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से तीन लोगों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों के पास से साढ़े चार किलो विदेशी निर्मित गोल्ड बार बरामद किया गया। बरामद सोना की कीमत दो करोड़ 57 लाख रूपए है। गिरफ्तार सभी तस्करों को डीआरआई की टीम अपने साथ पूछताछ के लिए पटना लेकर चली गई है।