Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
26-Feb-2024 12:23 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद में सुबह सवेरे ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बाप-बेटा था। दोनों एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना टेहटा स्टेशन के पास की है।
मृतकों की पहचान गया जिले के बाला बीघा गांव निवासी श्रवण कुमार और उनका बेटा जैकी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा घर से तिलक समारोह मे जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान टेहटा स्टेशन के पास रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों बाप-बेटा की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
उधर, जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने फोन कर रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकर उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहानाबाद रेल थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है।