Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
07-Jan-2024 01:14 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में रविवार की सुबह जिस युवक की सड़क हादसे में मौत की बात कही जा रही थी उसकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक गोली मिली है। जिसके बाद बेगूसराय एसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है बल्कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
बताया जा रहा है कि गुप्ता-लखमीनियां बांध पर जिल्ला के पास से रविवार की एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी ब्रह्मदेव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही थी कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क हादसे में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन इसे हत्या बता रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। पुलिस ने शव को एक्सरे कराया तो युवक के शरीर में गोली फंसी नजर आई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर से एक गोली मिली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उजला बालू का काला कारोबार हो रहा है। देर रात सिहमा दियारा से बालू लेकर लौट रहा था, इसी दौरान जिल्ला के पास हाईवे और ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद हो गया। जिसमें गोली मारने के बाद हादसा का रूप देने के लिए वाहन को शव और जिस साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था, उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के पहलूओं पर जांच कर रही है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से गोली निकली है। मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी से करीब 100 मीटर आगे किसी वाहन के टक्कर घायल हो गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सूरज की मौत गोली लगने से हुई है। इसके बाद मुफस्सिल थानेदार ने घटना की जानकारी देने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ पूछताछ की जा रही है। घटना कहां और कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हत्या के बिंदु पर जांच पड़ताल चल रही है।