ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई...

बिहार : ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

20-Jul-2022 02:15 PM

SIWAN : सीवान जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक सवार युवक मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर अपना ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


घटना में मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि संजय शर्मा किराना एवं जनरल स्टोर चलाता था. उसी दुकान की सामग्री खरीदने के लिए अपनी बाइक लेकर सीवान मार्केट में खरीदारी करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप काली स्थान के करीब तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया और भागने लगा.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर का पीछा किया. जिसके बाद ड्राइवर मौके पर ही अपना ट्रैक्टर छोड़कर खेतों की तरफ भागकर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर को जप्त कर किया है और ड्राइवर को गिरफ्तर करने के लिए छापेमारी कर रही है.