ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: टॉप 10 अपराधियों में शामिल दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, STF के सहयोग से पुलिस ने दबोचा

09-Feb-2023 06:58 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने पटना से आई एसटीएफ की टीम के साथ छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल और 11 गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। पुलिस ने रामदीरी गांव से दोनों को गिरफ्तार किया है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की कुख्यात बदमाश अविनाश कुमार और आलोक कुमार रामदीरी गांव में छिपे हुए हैं। इसी सूचना पर पटना एसटीएफ के सहयोग से रामदीरी गांव में छापेमारी की गई ,जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अविनाश कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के एक दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है जबकि आलोक कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।


एसपी ने बताया कि दोनों कुख्यात बदमाश हैं और जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल हैं। दोनों पर बिहार और झारखंड में हत्या, लूट, रंगदारी के मामले दर्ज हैं‌। बदमाशों के पास से दो देसी पिस्तौल और गोली बरामद किया गया है। दोनों बदमाश हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।