ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार : टोल प्लाजा के गार्ड ने कार पर की फायरिंग, शराब लेकर...

बिहार : टोल प्लाजा के गार्ड ने कार पर की फायरिंग, शराब लेकर भाग रहा था धंधेबाज

13-Jul-2022 02:14 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद गार्ड को फायरिंग भी करना पड़ा. कार की तलाशी लेने पर डिक्की से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. जब्त शराब 250 लीटर बताया गया है. यह दिल्ली निर्मित है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है.


थानेदार अनूप कुमार ने बताया कि गायघाट स्थित मैथी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग छोड़कर कार भाग रही थी. जिसपर गार्ड को शक हुआ और उसने फायरिंग की. बावजूद इसके धंधेबाज ने कार नहीं रोकी. इसके बाद टोल प्लाजा के अन्य कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. एएलटीएफ और गायघाट पुलिस ने पीछा कर कार को दबोच लिया. कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है.


आरोपी की पहचान जयकिशन कुमार के रूप में हुई है. वह दिल्ली का रहने वाला है. पूछताछ में बताया कि उक्त शराब की खेप को लेकर वह दरभंगा जा रहा था. वहां एक शादी समारोह में उसे डिलीवरी देनी थी. इससे पहले भी वह कई बार कार से शराब की खेप लेकर आया था. लेकिन, कभी पकड़ा नहीं गया. इस बार उसने बिना टोल टैक्स दिए साइड से कार भगाने की कोशिश की. वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है.