ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / बिहार: तिलक समारोह में मछली-चावल खाना पड़ा भारी, दो दर्जन से अधिक लोगों...

बिहार: तिलक समारोह में मछली-चावल खाना पड़ा भारी, दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी

20-Apr-2024 09:57 PM

By First Bihar

ARA: भोजपुर के आरा में शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह में मछली-चावल खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भौराही टोला की है।


जानकारी के मुताबिक, बक्सर के रहने वाले केदार यादव की बेटी का तिलक आरा के भौराही टोला गांव निवासी भीमल यादव के घर आई थी। तिलक चढ़ने के बाद लोगों ने मछली-चावल और मिठाई का जमकर लुत्फ उठाया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही एक के बाद एक कई लोगों को दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।


एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया। सभी के जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां कई लोगों का अब भी इलाज जारी है जबकि कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।