BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
19-Feb-2022 02:37 PM
ARWAL : थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर अब पुलिस खेती के लिए औजार बनाएगी। अरवल के एसपी राजीव रंजन ने यह अनूठी पहल की है। इसके लिए अरवल एसपी ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। पहले जब्त किए गए अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया जाता था।
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल 30 पुराने मामलों में जब्त हथियारों को गलाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अन्य मामलों में जब्त हथियारों को भी गलाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थानों के मालखाने में जमा अवैध हथियारों को गलाकर खुरपी, कुदाल, हसिया समेत खेती के अन्य औजार बनाने की तैयारी काफी समय से चल रही है।
जिला पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों और चौकियों में जब्त अवैध हथियारों की रिपोर्ट मांगी है। अपराधियों से जब्त हथियार मालखाने में वर्षों से बंद पड़े हैं। इसे न तो नीलाम किया जा सकता न ही किसी तरह के इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
ऐसे में मालखानों में जंग खा रहे हथियारों को गलाकर कृषि के लिए औजार बनाने की योजना है।इसके लिए क्रिएशन योजना के तहत जिन मामलों की सुनवाई कोर्ट में पूरी हो चुकी है, उन मामलों में जब्त हथियारों की सूची बनाई जा रही है। ऐसे हथियारों को कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पुलिस की निगरानी में गलाकर खेती के औजार बनाए जाएंगे।