BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
12-Feb-2022 01:08 PM
PATNA : सरकारी दफ्तरों में अक्सर घूस लेने की खबरे सामने आती रहती है. अधिकतर रिश्वत कोने में या टेबल के नीचे से ली और दी जाती है. क्योकिं निगरानी और दूसरी एजेंसियां घूसखोर को रंगेहाथ पकड़ने में लगी हुई है और रेड कर रही है. लेकिन बिहार के थानेदार ने हद पार क्र दी. यह थानेदार कैश नहीं होने पर पेटीएम से भी रिश्वत ले लेता था. इस तरह आन रिकार्ड रिश्वत लेने वाले थानेदार का मामला चर्चा में तब आया, जब बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय तक पहुंच गयी.
जानकरी के अनुसार विवादित जमीन की चारदीवारी निर्माण कराने के लिए इस दरोगा ने पार्टी से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. रिश्वत देने वाला भी बड़ा चालाक था. उसने थानेदार को पेटीएम से घूस के पैसे लेने के लिए राजी कर लिया. सबसे पहले उसने 15 हजार रुपए थानेदार को पेटीएम के जरिए दे दिए. और पैसे बाद में देने की बात कही. और यही पर थानेदार फंस गया. जब उसने बाकी के पैसे नहीं दिए तो थानेदार प्राथमिकी दर्ज करने की बात करने लगा. विवाद बढ़ा तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री ऑफिस तक पहुंच गई.
इस मामले में करताहां थानाध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है. सपी मनीष ने निलंबन की यह कार्रवाई धनुषी गांव के बिट्टू कुमार की शिकायत पर की है. थानाध्यक्ष ने शेष राशि नहीं देने पर बिट्टू कुमार को FIR दर्ज करने की धमकी दी थी. CM ऑफिस के स्तर से मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. सदर SDPO राघव दयाल ने प्रारंभिक जांच में आरोप को सही पाया, जिसके आधार पर अब एसपी ने कार्रवाई की.