Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 01:53 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में रविवार को किन्नरों ने भारी हंगामा मचाया। अचानक किन्नरों का गुट सदर थाना पहुंचा और जमीन से जुड़े मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। नाराज किन्नरों का कहना था कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
दरअसल, सहरसा में जमीन संबंधित मामलों को लेकर आये दिन हत्याएं हो रही हैं। कहीं भाई अपने भाई की जान का दुश्मन बन गया तो कहीं बेटा-बाप का दुश्मन बन जाता है। जमीन से जुड़े मामले को लेकर रविवार को किन्नरों का जत्था अचानक सदर थाना पहुंचा और नारेबाजी की हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के के झपरा टोला की है, जहां झपड़ा टोला के रहने वाले पवन शर्मा पर किन्नरों ने जमीन के नाम पर मोटी रकम लेने के बाद जमीन नहीं देने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। किन्नरों का कहना था कि अगर जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।