ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार: थाने में महिला से मसाज करवाते थानेदार का वीडियो हुआ वायरल, बेटे...

बिहार: थाने में महिला से मसाज करवाते थानेदार का वीडियो हुआ वायरल, बेटे को जेल से छुड़वाने आई थी महिला

28-Apr-2022 05:14 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार पुलिस पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। इस बार सहरसा के नौहट्टा थाना अंतर्गत डरहार ओपी के थानेदार शशिभूषण सिन्हा का चेहरा उभरकर सामने आया है। जो थाने में एक लाचार महिला से तेल मालिस करवा रहे हैं। बेटे को जेल से छुड़ाने की अपील करने महिला थाने में आई थी। लेकिन थानेदार ने उसकी मजबुरी का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए थाने में उससे तेल मालिस कराने लगे। महिला से मसाज कराते थानाध्यक्ष का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानेदार का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष के इस वीडियो की चर्चा इलाके में भी खूब हो रही है। फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।  


वायरल हुए इस वीडियो में सहरसा के डरहार ओपी के थानेदार शशिभूषण सिन्हा नजर आ रहे हैं। जो थाने में ही एक महिला से तेल मालिस करवाते दिखाई दे रहे हैं। थानेदार खुद नंगे बदन हैं उनके शरीर पर एक गमछा तक नहीं है और उनके पास ही एक कुर्सी पर एक दूसरी महिला भी बैठी दिख रही है। तेल मालिस कर रही महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने आई थी। उसके बेटे को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसे छुड़ाने के लिए महिला थाने पहुंची थी। 


जहां थानेदार ने बेटे को जेल से निकालने का आश्वासन महिला को दिया और उसे तेल मालिस करने की बात कही। थानाध्यक्ष के कहने पर महिला बेटे के लिए तेल मालिस करने लगी। वर्दी के धौंस के आगे महिला बेवस थी उसे बस यह नजर आ रहा था कि किसी तरह उसका बेटा जेल से बाहर निकल जाए। इसलिए थानेदार जो कहता गया वह चुपचाप सुनती रही।


 इस दौरान महिला को तसल्ली देने के लिए थानाध्यक्ष ने एक वकील को फोन लगाकर कहा कि दस हजार रुपया हम दे रहे हैं इसके बेटे का बेल करवा दीजिए। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा वकील से यह कहता नजर आ रहा है कि वकील साहब महिला बहुत गरीब है बेचारी.. कितने पैसा भेज दें नकल लिफाफा में भेज देंगे..दो औरत आधारकार्ड लेकर जाएगी कब भेज दे। सोमवार को पूरा पता और मोबाइल नंबर देकर भेज देते है पप्पू बाबू निवेदन है देख लीजिए इसमें 10 हजार मेरा ही खर्चा हो गया है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।