ब्रेकिंग न्यूज़

सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा

बिहार : ताड़ी के ठेके पर इस बात को लेकर हुई लड़ाई, एक युवक की हत्या; दूसरे के साथ हुआ ये हाल

बिहार : ताड़ी के ठेके पर इस बात को लेकर हुई लड़ाई, एक युवक की हत्या; दूसरे के साथ हुआ ये हाल

08-Jan-2024 11:45 AM

By First Bihar

HAJIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी नशा या अल्कोहल से जुड़ा किसी तरह का पेय पदार्थ का सेवन करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाबजूद इस कानून की जमीनी हकीकत क्या है वह शायद की किसी से छुपा हुआ हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ताड़ी के ठेके पर हुए विवाद में एक युवक की  हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है।  जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। 


दरअसल, यह पूरा मामला हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा गांव का है। जहां मृतक का नाम विवेक कुमार है जबकि घायल हुए युवक का नाम सोनू कुमार बताया जा रहा है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के संबंध में यह बात सामने आई है कि रविवार की रात ताड़ी के ठेके पर दो युवक पहुंचे। ताड़ी पीने के बाद जब बेचने वाले ने पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया। 


बताया जाता है कि, ताड़ी बेचने वाले दिनेश चौधरी और युवक विवेक के बीच कहासुनी होने लगी। उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच दिनेश चौधरी ने विवेक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। विवेक का पेट बुरी तरीके से फट गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही  दिनेश चौधरी और विवेक के बीच विवाद होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू कुमार भी जख्मी हो गया। 


ऐसा कहा जा रहा है कि,दिनेश चौधरी ने उस पर भी जानलेवा हमला किया और गले पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर दिनेश चौधरी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जख्मी सोनू कुमार को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


उधर, सोनू कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। ठेके पर हत्या की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची है। महुआ एसडीपीओ सुरभि सुमन ने बताया कि सिंघाड़ा गांव में तीन व्यक्ति के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई। विवाद बढ़ा तो एक व्यक्ति ने दो युवकों पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक की मौत हो गई /दूसरे की हालत गंभीर है। उसे पटना रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की गई है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी शुरू कर दी गई है।