ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक...

बिहार: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

03-Nov-2023 08:40 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। गाड़ियों की रफ्तार के कारण हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां पूजा करने के लिए गांव जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास की है।


मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ले के वार्ड-21 निवासी राजरीक गुप्ता और उनकी पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कि पति-पत्नी अपने पैतृक गांव उचकागांव थाना क्षेत्र के पेउली पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान थावे के डीएवी स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।


आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जैसे ही डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को जब्त कर लिया है हालांकि हादसे के बाद कार सवार शख्स फरार हो गया है। पुलिस फरार कार सवार को तलाश कर रही है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।