ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

बिहार: तेज रफ्तर बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: तेज रफ्तर बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

02-Sep-2023 01:29 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव और उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव निवासी 50 वर्षीय गणेश राम, जो बांधा गांव में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक के रुप में कार्यरत थे जबकि दूसरा मृतक उसी गांव का 60 वर्षीय कमला राम और तीसरे मृतक की पहचान रोहतास के बघेला थाना क्षेत्र स्थित सियामक गांव निवासी 35 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम गणेश राम और कमला राम समेत कुछ लोग गांव के सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरों ने वहां बैठे लोगों को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गणेश राम और कमला राम की मौत हो गई जबकि एक अन्य सड़क दुर्घटना में रेखा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, रेखा देवी अपने पिता जुगेश्वर पांडेय के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी मृतक बहन के घर कोईलवर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव जा रही थी, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक से गिरकर रेखा देवी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।