ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: तेल टैंकर पलटते ही मची लूट, बाल्टी और कटोरा लेकर दौड़े लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

02-Feb-2023 12:45 PM

By First Bihar

CHHAPRA: सारण के नयागांव में तेल भरा टैंकर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में तेल की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तेल लुटने की होड़ मच गई। जिसको जितना हाथ लगा लोगों ने तेल लूट लिया। तेल लुटने को लेकर एनएच पर लोगों की इतनी भीड़ हो गई कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के शेख डुमरी की है।


दरअसल, छपरा-पटना मुख्य मार्ग एनएच 19 पर नयागांव थाना के शेख डुमरी में तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टैंकर में तेल की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली ग्रामीणों ने तेल को लूटना शुरू कर दिया। लोग बाल्टी, कटोरा व जग आदि बर्तनों में तेल भर भर कर ले जाने लगे। इस स्थिति को रोकने व लोगों की भीड़ भड़काने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। बावजूद लोग तेल ले जाने से बाज नहीं आ रहे थे। 


इस दौरान बीच सड़क पर उक्त टैंकर के पलट जाने से लगभग चार घंटे तक नेशनल हाईवे जाम हो गया। जाम के कारण इंटर की परीक्षा देने सोनपुर जा रही छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कि टैंकर में 12 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल भरा हुआ था, जितना तेल लोगों के हाथ लगा वे लूट ले गए। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद टैंकर को सड़क से हटाया और एनएच पर परिचालन सामान्य कराया गया।