पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
04-Nov-2023 12:10 PM
By First Bihar
बिहार में सड़क हादसों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने की मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बताया जा रहा है कि शहर के आर्य नगर वार्ड नंबर 21 मोहल्ले में मृतकों का अपना मकान भी है। वह अपने मकान से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मीरगंज थाना क्षेत्र के पेऊली जा रहे थे। इस बीच डीएवी स्कूल के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
उधर, इस हादसे के बाद से परिजनो में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को वो शव के साथ डीएवी स्कूल के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन ने अक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम को खाली कराया है।