ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत, 9...

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत, 9 साल के बच्चे की भी गई जान

26-Apr-2023 12:18 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शेखपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सदर प्रखंड के कारे गांव निवासी रामजी बिंद की सड़क हादसें में मौत हो गयी है।  ये रोज की तरह अपने कामों से पहाड़ पर काम करने जा रहे थे। वह  सृष्टि कंपनी के साइट पर पत्थर लोडिंग का काम करते थे।  आज सुबह भी इसी काम को लेकर वो जा रहे थे इस क्रम में पहाड़ पर ही एक अनियंत्रित ट्रेक्टर की चपेट में आ गए।  जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवया गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। 


जबकि दूसरी घटना में एक 9 वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। इसकी मौत करंट लगने से हुई है। यह मामला भी  शेखपुरा सदर प्रखंड से जुड़ा हुआ ही बताया जा रहा है। मृतक चौथी क्लास का छात्र बताया जा रहा है। इसकी पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है। यह शौच करने के लिए सुबह सुबह खेत की तरफ गया था।  उसी दौरान बिजली का तार टूटा होने की वजह से उसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।