ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया ससुराल से घर लौट...

बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया ससुराल से घर लौट रहा बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत; लोगों ने जमकर किया बबाल

07-Sep-2023 10:41 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक की जान ले लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के एनएच 333 ए सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर धधौर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के करंडे थाना अंतर्गत लहना गांव के मोहित भुंइया के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, युवक अपने ससुराल शिवडीह महादेव सिमरिया से पल्सर बाइक से अपना घर लहना लौट रहा था। इसी बीच धधौर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक की बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।घायलावस्था में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।चिकित्सकों द्वारा देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया गया।


वहीं,इस सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने युवक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। बहरहाल पुलिस विंदुवार घटना की छानबीन में जुट गई।वही मौके पर एक युवक ट्रैक्टर का चाभी निकाल कर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसको ग्रामीणों ने खेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दिया। जब तक पुलिस नही पहुंची तब तक ग्रामीणों द्वारा उक्त युवक को पड़कर बैठा कर रखा गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को पुलिस के सुपुर्द ग्रामीणों ने कर दिया। 


इधर, सड़क पर गिरे युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण के मदद से भेजा गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंचे सिकंदरा पुलिस ने युवक के शब को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है वह मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।