ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / बिहार : तेज रफ़्तार पिकअप ने दो को रौंदा, मौके पर हुई...

बिहार : तेज रफ़्तार पिकअप ने दो को रौंदा, मौके पर हुई मौत

25-Jan-2024 02:38 PM

By SONU

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार वढोत्तरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में अनियंत्रित पिकअप के चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल  इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस थाने को दे दी गयी है। सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच में जूट गयी है। 


दरअसल, नवादा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां कुहासे के बावजूद तेज रफ्तार से चल रहे पिकअप वाहन ने दो व्यक्तियों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गया। यह घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर केंदुआ गांव के पुल के समीप हुई ,जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो व्यक्ति को रौंद दिया। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मौत के खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं, इस घटना में  मृतक की पहचान मोती नगर  निवासी कृष्ण राम और रामावतार राम के रूप में किया गया है। 


बताया जा रहा कि दोनों व्यक्ति शौच करने के लिए गांव से निकलकर रोड पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन दोनों व्यक्ति को रौद कर फरार हो गया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मालूम हो कि, इन दिनों नवादा में कड़ाके की ठंड के वजह से कुहासे भरा रहता है।  ऐसे में धुंध के कारण घटना -दुर्घटना आम हो गया है। वाहन चालक इस कुहासे में भी गाड़ियों के रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर रहे हैं ,जिसका लोग शिकार हो रहे हैं।