ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार : तेज रफ़्तार का कहर,ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड...

बिहार : तेज रफ़्तार का कहर,ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत

02-Apr-2023 08:49 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में ड्यूटी से घर लौट रहे होमगॉर्ड जवान की मौत हो गई। 


दरअसल,  बेगूसराय में चैती दुर्गा पूजा मेला ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर के पास का बताया जा रहा है। मृतक होमगार्ड की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला वार्ड 6 निवासी 55 वर्षीय चंद्रचूर सिंह के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह वर्तमान में मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। फिलहाल चंद्रचूर सिंह को बरौनी के समीप राजवाड़ा में चैती दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी लगाई गई थी। वो दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी पूरा कर वह घर वापस लौट रहे थे तभी जिनेदपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  घटना के बाद आसपास के लोगों ने होमगार्ड जवान के हादसे की सूचना नजदीकी पुलिस को दी। 


इधर,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घटना के सूचना पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।