होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
05-Feb-2024 08:31 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों की वजह से बेकाबू हाईवा ने मां-बेटे को रौंदा जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के दुबहा मंदिर के समीप इलाज कराकर बाइक से लौट रहे मां-बेटे को हाईवा ने रौंद दिया। हादसे में महमद्दीपुर निवासी महेश चौधरी की पत्नी राजू देवी (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अविनाश बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
वहीं, घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने महमद्दीपुर बोचहा सड़क को बांस बल्ले से जामकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण अन्य तीन हाईवा सहित कई गाड़ियों की कतार लग गई। लोगों ने बताया राजू देवी पुत्र के साथ दलसिंहसराय से इलाज कराकर लौट रही थी। बोचहा घाट और महमद्दीपुर के बीच दुबहा में सुलतानपुर की ओर से आ रहे मिट्टी लोड हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया की हाईवा के गति तेज होने के कारण बाइक चपेट में आ गयी।
उधर, घटनास्थल पर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, एसआई सोनू कुमार, एसआई नरेश यादव पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं। अंतिम जानकारी मिलने तक मृतका की लाश, बाइक, और हाईवा घटनास्थल पर ही थे। सैकड़ों ग्रामीण दुबहा पहुंच चुके हैं और उसके पुत्र के आने का इंतजार कर रहे हैं।